Saturday 18 March 2017

शाओमी Redmi Note 4 आॅफलाइन भी होगा उपलब्ध, प्री-आॅर्डर शुरू

शाओमी का Redmi Note 4 स्मार्टफोन अब आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा जिसके लिए उपभोक्ताओं को प्री-आॅर्डर करना होगा।
शाओमी द्वारा कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया Redmi Note 4 उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। जिसे कंपनी ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी देकर स्पष्ट किया कि 'शाओमी ने महज 45 दिन में 1 मिलियन से भी ज्यादा Redmi Note 4 डिवाइस को सेल के किया है। इसका मतलब हुआ कि हर 4 सेकेंड में एक डिवाइस को सेल किया गया है। इसके लिए कंपनी ने मी फैंस का शुक्रिया किया है। ' शाओमी Redmi Note 4 मी डॉट और ​फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध था किंतु अब इसे आॅफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीद सकते हैं। जिसके लिए आपको प्री—बुकिंग करनी होगी।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी Redmi Note 4 large format retailers (LFRs) पर 14 से 17 मार्च तक प्री—आॅर्डर किया जा सकता है। जबकि 16 से 21 मार्च तक तक दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में आॅफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 18 मार्च से सभी आॅफलाइन रिटेलर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं 22 मार्च से उपभोक्ता इस फोन को ​फिजिकल स्टोर से ले सकते हैं। शाओमी Redmi Note 4 आॅनलाइन स्टोर पर 9,999 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ उपलब्ध है। वहीं आॅफलाइन स्टोर पर इसकी शुरूआती कीमत 11,499 रुपए होगी।
इसके साथ ही, 22 मार्च 2017 से दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में ऑफलाइन स्टोरों में Redmi Note 4 की बिक्री उपलब्ध होगी। जो कि वास्तविक सेल होगी न कि प्री-आॅर्डर। शाओमी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Redmi Note 4 देश में 700 से अधिक रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा जिनमें संगीथा, पूर्विका, Lot Mobile और बिग सी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में 1500 में अधिक आॅफलाइन mom-n-pop स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
गौरतलब है कि शाओमी 20 मार्च को एक मीडिया इवेंट की योजना बना रही है। जिसमें उम्मीद है कि कंपनी Redmi 4, Redmi 4A और Redmi 4 Prime स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। यह सभी स्मार्टफोन 10,000 रुपए से कम बजट में उपलब्ध होंगे। साथ ही इनके लिए भी प्री-आॅर्डर और आॅफलाइल सेल की सुविधा उपलब्ध होगी।
शाओमी Redmi Note 4 के स्पेसिफिकेशन।
शाओमी Redmi Note 4 में 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर कार्य करता है। इसे दो स्टोरेज आॅप्शन में पेश किया गया है। जिसमें एक वेरियंट में 2जीबी और 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। जबकि दूसरे वेरियंट में 3जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 4 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अर्पाचर और पीडीएएफ सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। जिसमें एफ/2.0 अर्पाचर और 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए Redmi Note 4 में 4,100एमएएच की बैटरी उपलब्ध है जो कि कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन कार्य करने में सक्षम है। कने​क्टिविटी आॅप्शन के तौर पर 4जी वोएलटीई सपोर्ट, वाईफाई और ब्लूटूथ दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment