Saturday 18 March 2017

सावधान:रात को सोने से पहले ना करे ये गलतियां, नहीं तो बढ़ सकता है आपका वज़न

अक्सर हम रात को सोने से पहले कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो हमारे बढ़ते वजन के लिए जिम्मेदार होती है। आज हम आपको सोने से पहले की कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अवॉइड करके वेट को कंट्रोल में रखा जा सकता है।


आइए जानते है ये बात-



-कई बार हम भूख ना होने के कारण रात को डिनर नहीं करना चाहते। लेकिन इससे मेटाबॉलिज़म स्लो हो जाता है। सुबह ज्यादा भूख लगती हैं और आप ज्यादा खाना खाते हैं। इसलिए रात को यदि भूख ना हो तो सलाद, फ्रुट या दही खाएं।

-रात को ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स वाले जंक फूड पिज़्ज़ा, पास्ता जैसे चीजों को खाने में इग्नोर करना चाहिए। जंक फूड को रात में खाने से फैट बढ़ता है।

-रात में डाइजेशन स्लो हो जाता है, इसलिए डिनर में ओवरईटिंग नहीं करना चाहिए। प्रोटीन और वेजिटेबल्स ज्यादा लें।

-खाते ही सो जाने से बॉडी को कैलोरी बर्न करने और डाइजेशन के लिए समय नहीं मिल पाता। इसलिए सोने से 3-4 घंटे पहले डिनर करें। डिनर के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करें।

-आइसक्रीम या ज्यादा मीठा रात के समय नहीं खाना चाहिए क्योंकि मीठे में कॉफी ज्यादा कैलोरीज़ होती हैं। इससे बॉडी में फैट बढ़ता है। इसलिए रात के समय मीठा कम खाएं। डैज़र्ट में फ्रूट सलाद खाएं।

-नींद पूरी न होने से मेटाबॉलिज़्म स्लो होता है, फैट बर्न नहीं होता। भूख ज्यादा लगती है। इसलिए आप को पूरी नींद लेना जरूरी है। रोजाना 6-8 घंटे की नींद जरूर लें। सोने का समय फिक्स करें।

No comments:

Post a Comment