Sunday 12 March 2017

आपको पता है क्या होता है प्यार? नहीं तो जान लें

नई दिल्ली. प्यार की परिभाषा को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। प्यार शब्दों से परे है, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। प्यार दो लोगों को एक ऐसी खुशी का एहसास करवाता है, जिसका नशा हमेशा मजेदार होता है।
प्यार दो लोगों को आपस में जोड़ता है, इसमें दो लोग ऐसे बंधन में बंध जाते हैं जो ना सिर्फ जिस्मानी होता है बल्कि रूहानी होता है।
प्यार की सबसे खास बात ये होता है कि ये किसी से भी आसानी से हो सकता है, लेकिन खत्म नहीं हो सकता। प्यार सिर्फ दिल की आवाज सुनता है। इसलिए प्यार में लोग अपने पार्टनर के लिए पूरी तरह से समर्पित हो जाते हैं।
प्यार एक ऐसा खुशनुमा एहसास है, जिसके आगे आपको सबकुछ बेकार लगता है। प्यार एक ऐसा त्याग है जिसमें इंसान दुनिया की दौलत, ऐश-ओ-आराम और खुशियां कुर्बान करने को भी तैयार रहता है।
प्यार की जो सबसे प्यारी बात है वो ये है कि प्यार सारे बंधनों, धर्मों, जातियों, रंग, रूप और उम्र के बंधनों से तोड़ देता है। सच्चे प्यार में इन चीजों की कोई जगह नहीं होती है।
प्यार में इंसान को हमेशा खुश रखता है, बेवजह मुस्कुराने को मजबूर करता है। प्यार में हर चीज खूबसूरत लगने लगती है। प्यार में वो शक्ति होती है कि आपको अपनों से दूर रहने तक का एहसास नहीं होने देता है। प्यार जिंदगी में आने वाली बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी बड़ी आसानी से सुलझा देता है।
इंसान चाहे कितनी भी दौलत कमा ले, चाहे कितना भी अमीर बन जाये अगर उसकी जिन्दगी में सच्चा प्यार नहीं है तो वह कभी खुश नहीं रह सकता।

No comments:

Post a Comment