Saturday 18 March 2017

बस 5 मिनिट लगाए और काले होंठ लाल बनाये

कई महिलाओं को ये शिकायत होती है की उनके होंठ काले है जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है | काले होंठ होने के कई कारण हो सकते है |



कारण :—

अगर आप धूम्रपान करते है तो ये सबसे अहम् कारण होता है काले होंठो का |

• धूप में ज्यादा रहने से भी होंठ काले हो सकते है |

• कई बार ये वंशानुगत होते है |

• कई बार घटिया किस्म की लिपिस्टक का इस्तेमाल भी होंठो की रंगत खराब कर सकता है |

हम यहाँ आपको ऐसे उपाय बता रहे है जो आपके काले होंठो को नरम और गुलाबी बनाने में मदद करेंगे |
1.हेल्दी फ़ूड :—–
अपने खान पान का विशेष ख्याल रखे ऐसी फल और सब्जिया खाए जो  आपके डाइट में विटामिन बी की कमी को पूरा करे जैसे फल और हरी सब्जिया खाए और  कोई फल जो आपको पसंद हो ज़रूर खाए |

2. शहद :—

शहद को अपने होंटो पर हलके हलके मले और फिर हलके से रुई से पोछ ले | आप चाहे तो उसमे नीम्बू का रस भी मिला सकती है | नीम्बू में ब्लीचिंग एजेंट होते है जो आपके होंठो की रंगत निखारने में महत्वपूर्ण हो सकते है |

3. स्ट्रॉबेरी  :—-

स्ट्रॉ बेरी का लाल रंग आपके होंटो को भी लाल बनाने में मदद कर सकता है बस स्ट्रॉ बेरी को क्रश करके उसमे देसी घी या नारियल तेल मिलाये और अपने होंटो पर लगाए और फिर कुछ देर बाद रुई से पोछ दे और ठन्डे पानी से धो ले कुछ ही दिनों में आपके होंठ भी लाल हो जायेंगे |

4. गुलाब की पत्ति याँ :—

हर कोई चाहता है की उसके होंठ गुलाबकी पत्तियों की तरह हो इसके लिए आप गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकती है | गुलाब की पत्तियों को पीसकर उनमे ग्लिसरीन और मलाई मिला कर लगाए आप चा हे तो इस मिश्रण को बना कर रख  सकते है |और इसको अपने होंठो पर लगाए और नरम मुलायम, गुलाबी होंठ पाए |

5. विटामिन E  कैप्सूल :—–

विटामिन E  कैप्सूल आपको बाज़ार में मिल जायेंगे इनको खोल कर इनमे उपस्तिथ तेल को अपने होंठो पर मल ले | और फिर रुई को ठन्डे पानी में भिगो कर साफ़ करले |

6. बादाम का तेल :——

बादाम के तेल मेंविटामिन E होता है और ये अत्यंत पोषक भी होता है इसको आप चाहे तो ऐसे ही मल सकते है या फिर इसमें शकर मिला कर हलके हाथो से मसाज करे और फिर गीली रुई से पोछ ले |

इन कुछ उपायों से आप अपने काले होंठो की रंगत की पुनः वापस पा सकते है | और अपनी मुस्कान को और खूबसूरत बना सकते है |

अब एक ऐसी टिप  जो आपके लिए रामबाण से कम नहीं होगी |

रामबाण इलाज :—-

रोज़ नहाने के बाद अपनी नाभि में सरसों का तेल लगाये इससे आपके होंठ एकदम गुलाबी हो जायेंगे आप अपने छोटे बच्चो के लिए भी ये उपाय अपना सकते है ताकि उनके होंठ भी लाल और खूबसूरत नज़र आयेंगे |

No comments:

Post a Comment