Sunday 19 March 2017

ऑनलाइन फ्री में देखना चाहते हैं मूवी, तो इन 4 बेस्ट तरीकों को जरुर आजमाएं

नई दिल्ली। क्या आपको नई मूवीज देखना पसंद है वो भी बिल्कुल फ्री? अगर हां, तो हम आपके लिए कुछ तरीके लाएं हैं, जिसके जरिए आप घर पर बैठकर आराम से फ्री मूवीज का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास बस एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। यहां हम आपको 4 ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप फ्री मूवीज देख सकते हैं। जिनमें कुछ एप्स और वेबसाइट हैं। इन्हें आप ऑनलाइन मूवी देखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Hotstar:
यहां आप हिंदी मूवी देख सकते हैं। इस पर काफी नई फिल्में भी देखने को मिल जाएंगी। 3-4 महीने पहले आई फिल्में आपको हॉटस्टार पर आसानी से मिल सकती हैं। इसके साथ ही इसपर टीवी शो भी देखे जा सकते हैं। अगर आपके पास घर पर बैठकर टीवी शो देखने के लिए टाइम नहीं है, तो आप उन शोज को इस पर कभी भी देख सकते हैं। इसका एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Voot:
वूट आजकल बेहद पसंदीदा एप बन चुकी है। इस एप पर आप कई शोज देखे जा सकते हैं। इसमें फिल्में देखने का भी ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसमें शोज भी देखे जा सकते हैं। हर लेटेस्ट एपिसोड आप इस पर देख सकते हैं।
Crackle:
अगर आप हॉलीवुड मूवीज देखने के शौकीन हैं, तो यह ऑनलाइन मूवी साईट आपको बेहद पसंद आएगी। इस पर आपको टीवी शोज और फिल्में देखने को मिलेंगी।
Yahoo View:
हॉलीवुड फिल्मों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। इस पर आपको फिल्में देखने को मिलेंगी। वहीं, इसमें आप कैटेगरी के मुताबिक भी फिल्में चुन सकते हैं।

No comments:

Post a Comment